कब्र पर मिट्टी डालने की दुआ | Qabar Par Mitti Dalne Ki Dua In Hindi

qabr par mitti dalne ki dua

अल्लाह तआला ने इंसान को दुनिया में सबसे बेहतरीन बनाया है, लेकिन हर इंसान को एक दिन कब्र में लौटकर जाना होता है। दुनिया में  हर जानदार चीज का अंत निश्चित होता है। इसी तरह इंसान का जन्म और मृत्यु एक अटल सत्य है।

इस्लाम धर्म में जब किसी व्यक्ति का इंतकाल हो जाता है तो उसे कब्रिस्तान ले जाकर दफन किया जाता है। दफन करने वालों को कब्र पर मिट्टी डालते समय दुआ पढ़नी चाहिए। आइए जानते हैं कि कब्र पर मिट्टी डालते समय कौन सी दुआ पढ़ी जाती है।

ये दुआ हर मुस्लिम भाई को याद रखना चाहिए।


कब्र पर मिट्टी डालने का तरीका  | Qabar Par Mitti Dalne Ka Tarika

 नमाजे जनाजा पढ़ लेने के बाद अब लोग जनाजे को दफन करने के लिए इंतजार करते हैं उस 

 दरमियां लोग बड़ी तेजी से इंतजार में रहते हैं की जल्दी से जनाजा दफन करके हम यहां से जाएं इस बात का खास ख्याल रखना होता है कि जब तक जनाजे को दफन करने की तैयारी हो रही हो उस वक्त तक हमें और आपको कोई भी फिजूल बातें नहीं करनी है जब तक वहां रहे अल्लाह की हम्द करें और मैयत के लिए मन ही मन में दुआ करें 

पहली बार जब मिट्टी डालें तो यह दुआ पढ़े 

  •  मिन हा खलक़नाकुम 

और जब दूसरी बार मिट्टी डालें तो यह दुआ पढ़े 

  • व फीहा नूई दुकुम 

और जब तीसरी बार मिट्टी डालें तो यह दुआ पढ़े 

  • व मिन्हा नूखरीजुकुम ता रतन उखरा

इस तरीके से आपकी मिट्टी डालने पर दुआ पढ़ने का तारिक मुकम्मल हुआ 

Qabar Par Mitti Dalne Ki Dua In English Mein

  •  Minha Khalaknakum
  • Wa Fiha Nui dukum
  • Wa Minha Nukhrijukum Ta Ratan Ukhra

मिट्टी डालने की दुआ (अरबी में) 

  •  منها خلقناكم
  • وفيها نعيدكم 
  • ومنها نخرجكم تاره اخرى


यहाँ और पढ़े-